बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, कंट्रोल कमांड सेंटर पहुंचे विजय कुमार चौधरी

Share

बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, कंट्रोल कमांड सेंटर पहुंचे विजय कुमार चौधरी

पटना: राज्य में बाढ़ और कटाव की स्थिति को लेकर जल संसाधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गुरुवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सिंचाई भवन स्थित जल संसाधन विभाग के कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के विभिन्न संवेदनशील और कटाव प्रभावित इलाकों में चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान पुनपुन और दरधा नदियों के बढ़ते जलस्तर, भागलपुर के खरीक प्रखंड स्थित काजीकोरैया-राघोपुर बांध समेत कटाव प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी ली गई। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से मौजूदा स्थिति और अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

विजय कुमार चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील इलाकों में चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों को पूरी तत्परता और मुस्तैदी के साथ जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ एवं कटाव से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए स्थिति की लगातार निगरानी जरूरी है। किसी भी तरह की आपात स्थिति सामने आने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।

उन्होंने जल संसाधन विभाग के सचिव, अभियंताओं और पूरी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे क्षेत्र में चल रहे कार्यों पर लगातार नजर बनाए रखें और आवश्यकता के अनुसार तुरंत आवश्यक कदम उठाएं।

मंत्री ने कंट्रोल कमांड सेंटर के माध्यम से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति की नियमित निगरानी करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, स्थानीय स्तर से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित संज्ञान लेकर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति में आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930