Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, जीत का जताया विश्वास

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना, 11 जुलाई — बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने शनिवार सुबह पटना स्थित लोकसेवक आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीरज कुमार सिन्हा को उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं देते हुए अग्रिम बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से पार्टी इस सीट पर शानदार प्रदर्शन करेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, चुनावी रणनीति, संगठन की तैयारियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

भाजपा नेतृत्व ने चुनाव प्रचार को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जनता के बीच रहने की सलाह

मुख्यमंत्री ने नीरज कुमार सिन्हा से कहा कि चुनाव केवल एक सीट जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने प्रत्याशी को लगातार जनता के बीच रहने, उनकी समस्याओं को सुनने और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

संगठन पूरी तरह एकजुट: सरावगी

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बांकीपुर उपचुनाव को प्रतिष्ठा का चुनाव मानते हुए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा। उन्होंने दावा किया कि संगठन पूरी तरह एकजुट है और पार्टी को सभी वर्गों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031