बंद उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए बिहार सरकार लाएगी लोन पैकेज

Share

अररिया। बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल सोमवार को अररिया के फारबिसगंज पहुंचे,जहां उन्होंने बिहार सरकार और उद्योग विभाग के साथ पथ निर्माण विभाग के आगामी दिनों में आने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि कल कैबिनेट की होने वाली बैठक में उद्योग विभाग ऐसे प्रस्ताव पर मुहर लगाने जा रही है जिसमें बिहार में बंद उद्योग को पुनर्जीवित किया जाएगा।बिहार के निवेशकों को बंद फैक्ट्री को चालू करने के लिए सरकार लोन पैकेज देगी।इसके अलावे बियाडा के अंदर औद्योगिक जमीन बढ़ाने को लेकर बिहार के सभी जिलों में लैंड बैंक स्थापित करेगी और इसके लिए 26 हजार करोड़ रूपये खर्च कर सरकार जमीन अधिग्रहण का काम करेगी, जहां उद्योग और परियोजनाओं को लाया जाएगा।उन्होंने बिहार के कई जिलों में इंडस्ट्रियल पार्क निर्माण के साथ ही सीमेंट की दो फैक्ट्री, कैंपा कोला और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के कार्य होने की जानकारी दी।

मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि उन्हें उद्योग और पथ निर्माण विभाग की बड़ी जिम्मेवारी सरकार में सौंपी गई है और विकसित बिहार के तहत दोनों विभागों की जिम्मेवारी का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करने की दिशा में प्रयासरत हैं।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार में सड़कों का जाल बिछेगा।मास्टर रोड मैप का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा बिहार में पांच एक्सप्रेस हाइवे का निर्माण बंबई पूना एक्सप्रेस हाइवे के तर्ज पर निर्माण कार्य होगा।मंत्री ने कहा कि जिला में सड़क पहले की आबादी के हिसाब से बना है और अब बढ़ी आबादी के अनुसार,जिला के सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा।इसके अलावा रोड मेंटेनेंस पॉलिसी फरवरी मार्च महीना में लाया जाएगा।जिसके तहत सड़क में गड्ढा या क्षति होने पर चौक चौराहों पर मोबाइल नंबर टंगा होगा और गड्ढा या क्षति का फोटो भेजने पर रोड एम्बुलेंस के माध्यम से उनकी त्वरित मरम्मती कराई जाएगी।मरीजों के इलाज के तर्ज पर सड़क के इलाज के लिए रोड एम्बुलेंस काम करेगा।उन्होंने बिहार में पुल पुलिया के निर्माण कार्य होने के साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए सभी विधायकों को पत्र लिखने की जानकारी दी।

मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि इंडी गठबंधन वाले मनरेगा के नाम पर जी रामजी को जाती धर्म से जोड़ रहे हैं।जबकि यह गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन का शॉर्ट रूप है।सौ दिन के बदले 125 दिनों की रोजगार की गारंटी इसमें होगी और दो माह का गैप खेती या बुआई के समय होगा।इसके अलावा जी रामजी में मिट्टी के कार्य के अलावा पक्का इन्फ्रास्ट्रक्चर का भी निर्माण किया जा सकेगा।पंचायत राज के प्रतिनिधियों को मिट्टी के कार्य के साथ ही पक्का स्ट्रक्चर का काम करने का मौका मिलेगा।

मंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,बिहार उद्योग आयोग के सदस्य आलोक भगत उर्फ बमशंकर भगत,पूर्व विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी,नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मिंटू,मुख्य पार्षद वीणा देवी,महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह,प्रो.गणेश ठाकुर,मनोज झा,सूरज चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31