बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15000 रुपया घूस लेते ACB भी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Share

  • मुकदमे में मदद के नाम पर मांगे पैसे, बंदगांव थाने में ACB 15 हजार रिश्वत लेते पुलिस अधिकारी को रंगे हाथ दबोचा

चाईबासा : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना में तैनात थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ एक व्यक्ति ने रिश्वत मांगने की शिकायत ACB से की थी। शिकायत किया था कि थाने में दर्ज एक मुकदमे में मदद के बदले पैसे की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
पुलिस अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना तय करने के बाद ACB की टीम ने घेरा डाल दिया। तय योजना के तहत जैसे ही अधिकारी ने रिश्वत की रकम ली, पहले से मौजूद ACB की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार दिन में 1.30 बजे उसके पास से 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

एसपी ने कहा- होगी विभागीय कार्रवाई
इस मामले में पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। अगर ACB की कार्रवाई हुई है और आरोप सही पाए गए तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल पूछताछ चल रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31