Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर सख्त रुख, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कोलकाता, 06 मईभारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद हो रही हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूटाउन में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

न्यूटाउन इलाके में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मधु मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राज्यभर से हिंसा की शिकायतें

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राज्य के कई इलाकों से हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने प्रशासन को तुरंत सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

मुख्य चुनाव आयुक्त ने

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
  • राज्य के मुख्य सचिव
  • पुलिस महानिदेशक (DGP)
  • कोलकाता पुलिस के पुलिस आयुक्त
  • केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक

को स्थिति पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

जीरो टॉलरेंस की नीति

सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को लगातार गश्त करने और हालात पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि चुनाव बाद किसी भी प्रकार की हिंसा के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31