बंगला खाली करने की डेडलाइन खत्म, एक महीने का समय दें’ — राबड़ी देवी ने सरकार से मांगी मोहलत

Share

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए राज्य सरकार से एक महीने की अतिरिक्त मोहलत मांगी है। तय 15 दिनों की समय सीमा समाप्त होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है।

लालू यादव की सेहत का दिया हवाला

राबड़ी देवी ने अपने पत्र में लिखा है कि उनके पति और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं रहती। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्हें संक्रमण (इन्फेक्शन) से बचाने के लिए अलग कमरे में रखा गया है, जिसकी विशेष व्यवस्था वर्तमान आवास में की गई है।

उन्होंने कहा कि नए आवास में भी इसी तरह की व्यवस्था होने के बाद ही वे शिफ्ट कर पाएंगी।

39 हार्डिंग रोड आवंटित, फिर भी नहीं किया शिफ्ट

राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में 39 हार्डिंग रोड स्थित नया बंगला आवंटित किया गया है, जबकि 10 सर्कुलर रोड का आवास मंत्री नंदकिशोर राम को दिया गया है। इसके बावजूद उन्होंने अब तक पुराना आवास खाली नहीं किया है।

प्रशासन ने दिया था अंतिम अल्टीमेटम

पटना प्रशासन ने 31 मई 2026 को राबड़ी देवी को 15 दिनों के भीतर आवास खाली करने का अंतिम नोटिस दिया था, जिसकी समय सीमा 15 जून को समाप्त हो गई।

2005 से रह रही हैं इस आवास में

राबड़ी देवी वर्ष 2005 से 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में रह रही हैं। पहले उन्हें यह आवास पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में आवंटित किया गया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद राज्य सरकार ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष के तौर पर यह आवास पुनः आवंटित कर दिया था।

लालू यादव की स्वास्थ्य स्थिति

लालू प्रसाद यादव कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। दिसंबर 2022 में उन्होंने सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराया था, जिसमें उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी दान की थी। इसके अलावा, वे दिल से जुड़ी बीमारियों का भी इलाज करवा चुके हैं।

अब देखना होगा कि सरकार राबड़ी देवी की इस मांग पर क्या फैसला लेती है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930