पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम की सीनियर महिला क्रिकेट टीम की घोषणा अंतर जिला प्रतियोगिता के लिए कर दी गई है। टीम की कप्तानी प्रियंका सवैयां को सौंपी गई है, जबकि राहुल लकड़ा को कोच बनाया गया है।
टीम में इन खिलाड़ियों को मिला मौका
घोषित टीम में प्रियंका सवैयां (कप्तान), रश्मि गुड़िया, चाँदमुनी पुरती, जया कुमारी, अनामिका कुमारी, पिंकी तिर्की, अंजलि दास, सीता सिंकु, यशोदा कुमारी, रोज कुल्लु, लक्ष्मी कुमारी, प्रगति यादव, बेबी महतो, मेघा कुमारी नायक और दिव्यांशी प्रिया शामिल हैं।
देवघर में खेले जाएंगे सभी मुकाबले
यह प्रतियोगिता 5 अप्रैल से शुरू होगी, जिसमें सभी मैच देवघर के केएन स्टेडियम में खेले जाएंगे। पश्चिमी सिंहभूम की टीम रविवार को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होगी।
ग्रुप-बी में कड़ा मुकाबला
गत वर्ष की उपविजेता टीम को ग्रुप-बी में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला धनबाद, देवघर, हजारीबाग और सरायकेला-खरसावां की टीमों से होगा।
पहला मैच हजारीबाग के खिलाफ
टी-20 प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में पश्चिमी सिंहभूम का पहला मैच 5 अप्रैल को हजारीबाग के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम 6 अप्रैल को सरायकेला-खरसावां, 8 अप्रैल को देवघर और 9 अप्रैल को धनबाद के खिलाफ लीग मैच खेलेगी।





