Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पीएम मोदी के विकास व सुशासन पर महाराष्ट्र की जनता ने लगाई मुहर : सम्राट चौधरी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) सहित महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को मिल रही शानदार सफलता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों और सुशासन की जीत है। उन्होंने कहा कि यह सफलता महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में जनता के हित में लगातार किए जा रहे कार्यों का प्रतिफल है।

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता ठोस विकास और सुशासन के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य के 29 नगर निगमों में बीएमसी सहित अधिकांश नगर निगमों में भाजपा-नेतृत्व वाला गठबंधन जीत की ओर अग्रसर है। बीएमसी के गठन के 45 वर्षों बाद भाजपा ने पहली बार सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव हासिल किया है, जो मुंबई की जनता के ऐतिहासिक जनादेश को दर्शाता है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद अब नगर निगम चुनावों में भी मुंबई और महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर भरोसा जताया है। यह जनादेश इस बात का संकेत है कि जनता नकारात्मक राजनीति से ऊपर उठकर विकास, स्थिरता और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि मुंबई की जनता ने भाषा और क्षेत्रवाद की राजनीति करने वालों को करारा जवाब दिया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत आने वाले समय में महाराष्ट्र में विकास की रफ्तार को और तेज करेगी तथा भाजपा के सुशासन मॉडल को स्थानीय निकाय स्तर पर भी मजबूती प्रदान करेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930