पानी की समस्या पर जमशेदपुर में पहल, उप-प्रमुख ने डीसी को दिया ज्ञापन

Share

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड अंतर्गत गोविन्दपुर जनापूर्ति योजना के ठप होने से उत्पन्न जल संकट को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के उप-प्रमुख शिव कुमार हांसदा ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बीते चार दिनों से बाधित जलापूर्ति को शीघ्र बहाल कराने की मांग की।

बताया गया कि हाल में हुए आकाशीय बिजली गिरने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है, जिससे गोविन्दपुर क्षेत्र सहित 21 पंचायतों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे हजारों लोगों को पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है और स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है।

उप-प्रमुख ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया कि वर्तमान में गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और निकट भविष्य में रामनवमी, चैती छठ एवं सरहुल जैसे प्रमुख पर्व-त्योहार भी आने वाले हैं। ऐसे समय में जलापूर्ति बाधित रहने से आम जनजीवन पर गहरा असर पड़ रहा है और लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और जल्द से जल्द जलापूर्ति योजना को पुनः चालू कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031