नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दर्द आज भी हर भारतीय के दिल में जिंदा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कि देश पिछले वर्ष पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में मारे गए मासूम लोगों को श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है।
गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और इसके खिलाफ सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत आतंकवाद और उसे समर्थन देने वालों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम रहेगा।
उन्होंने यह भी दोहराया कि देश आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी रखेगा और निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Views: 285






