Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का आखिरी चरण कल, 142 सीटों पर वोटिंग, 3.21 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कोलकाता, 28 अप्रैल । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के तहत बुधवार को 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में कोलकाता समेत उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, नदिया और पूर्व बर्धमान जिलों में वोट डाले जाएंगे।

1,448 उम्मीदवार मैदान में, प्रमुख दलों की पूरी ताकत

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस चरण में कुल 1,448 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस ने सभी 142 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी 141 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

मतदाताओं की बड़ी संख्या, नामांकन में छंटनी

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चुनाव आयोग के अनुसार दूसरे चरण के लिए 1463 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से 15 नामांकन रद्द कर दिए गए। इस चरण में कुल 3,21,73,837 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1.64 करोड़ पुरुष, 1.57 करोड़ महिलाएं और 792 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।

भवानीपुर सीट पर सबकी नजर

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट इस चरण की सबसे चर्चित सीट बनी हुई है। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से है। वर्ष 2021 के नंदीग्राम चुनाव में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था, जिसमें शुभेंदु अधिकारी ने जीत दर्ज की थी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और वेबकास्टिंग, सीसीटीवी तथा फ्लैग मार्च के जरिए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

सबसे ज्यादा सुरक्षा बल उत्तर 24 परगना में

चुनाव आयोग के मुताबिक, उत्तर 24 परगना जिले में सबसे अधिक 507 कंपनियों की तैनाती की गई है। बारासात पुलिस जिले में 112 और बनगांव में 62 कंपनियां तैनात की जा रही हैं।

पहले चरण में 92% से अधिक मतदान

गौरतलब है कि 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ था, जिसमें 92 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। मतगणना 4 मई को की जाएगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930