पलामू में PHED ठेकेदार को जमीन विवाद में भतीजे ने मारी गोली, हालत गंभीर

Share

पलामू: जिले के मुख्यालय मेदिनीनगर में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज घटना में पीएचईडी ठेकेदार संजय तिवारी उर्फ गुड्डू को उनके ही भतीजे ने गोली मार दी। घटना शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा निवासी संजय तिवारी के साथ पांकी रोड स्थित जीएलए कॉलेज के पास उस समय हुई, जब वह मंदिर से घर लौट रहे थे।

सीने में लगी गोली, हालत गंभीर

घायल संजय तिवारी को तुरंत मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, उन्हें सीने में गोली लगी है और एक्स-रे रिपोर्ट में गोली फंसी होने की पुष्टि हुई है।

जमीन विवाद बना हमले की वजह

पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे जमीन विवाद प्रमुख कारण बताया जा रहा है। एसपी कपिल चौधरी ने भी प्रारंभिक जांच में जमीन को लेकर चल रहे विवाद की पुष्टि की है।

परिजनों के मुताबिक, 22 डिसमिल जमीन को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज है और शनिवार को उसकी सुनवाई की तारीख थी।

पहले से रची गई साजिश

घायल के पिता लव तिवारी ने बताया कि आरोपी प्रीतम तिवारी (भतीजा) ने सुबह से कई बार फोन कर संजय तिवारी को बुलाया था। हर शनिवार की तरह संजय तिवारी काली मंदिर गए थे, जिसकी जानकारी आरोपी को थी। इसी का फायदा उठाकर वह पहले से घात लगाकर बैठा था और मौका मिलते ही गोली मार दी।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस वारदात के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में रिश्तेदार और परिचित लोग अस्पताल पहुंचे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930