Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पलामू में हाईवे निर्माण पर बवाल, मुआवजा दिए बिना मकान तोड़े जाने का विरोध, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पलामू, 09 जुलाई । नेशनल हाईवे-39 के निर्माण कार्य के दौरान मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद मुआवजा दिए बिना मकान तोड़े जाने को लेकर शुरू हुआ।

पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

बातचीत के दौरान मामला अचानक गर्म हो गया और ग्रामीणों की ओर से पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस झड़प में कई ग्रामीण घायल हुए, जबकि दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घायलों का अस्पताल में इलाज

घायल पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैप जवान राजमोहन सिंह को सिर में चोट लगी है, जबकि महिला पुलिसकर्मी प्रिया कुमारी के पैर में चोट आई है।

प्रशासन मौके पर डटा, हालात काबू में करने की कोशिश

घटनास्थल पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव, थाना प्रभारी अफजल अंसारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल तैनात हैं। स्थिति को नियंत्रण में करने के प्रयास जारी हैं। कुछ समय के लिए सड़क जाम की स्थिति बनी रही, जिसे बाद में हटा दिया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

निषेधाज्ञा के बावजूद जुटी भीड़

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में पहले से ही गुरुवार और शुक्रवार के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई थी, बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग जुटे और विरोध प्रदर्शन किया।

मुआवजे को लेकर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की टीम जेसीबी मशीन के साथ सड़क निर्माण के लिए पहुंची थी। सड़क में आ रहे मकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू होते ही स्थानीय रैयतों ने मुआवजा दिए बिना तोड़फोड़ का विरोध किया। इसी मुद्दे पर विवाद बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

स्थिति पर प्रशासन की नजर

फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन प्रशासन द्वारा हालात पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को जल्द सामान्य करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031