Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पलामू में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने की खुदकुशी, पति गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पलामू। दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने से तंग आकर एक महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बेटी की मौत होने पर पिता ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार किया और मंगलवार दोपहर दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह मामला पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के सुशीगंज से जुड़ा हुआ है। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने इसकी पुष्टि की।

एसपी के अनुसार लातेहार के बरवाडीह थाना क्षेत्र के मंगरा गांव के प्रेम परहिया की पुत्री सुषमा कुमारी की शादी वर्ष 2020 में छतरपुर सुशीगंज के धर्मेन्द्र परहिया पिता सुखाड़ी परहिया से हुई थी। शादी के समय सामर्थ के अनुसार दान दहेज दिया गया था, लेकिन धर्मेन्द्र परहिया (दामाद) एक लाख रूपए और मोटरसाइकिल के लिए अक्सर सुषमा को प्रताड़ित करता था। परेशान होकर सुषमा ने जहर खा ली थी। इलाज के दौरान एमएमसीएच में उसकी मौत हो गयी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पिता के बयान पर छतरपुर थाना में 15 जनवरी को कांड संख्या 4/26 धारा 80(2) बीएनएस दर्ज किया गया। दहेज हत्या जैसे गंभीर अपराध को लेकर एसपी ने आरोपित को जल्द पकड़ने का निर्देश दिया था। छतरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार को सुशीगंज से धर्मेन्द्र परहिया को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कार्रवाई टीम में अनुसंधनकर्ता धर्मवीर कुमार यादव और जवान शामिल थे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930