पलामू पुलिस ने खिलौना पिस्टल के दम पर लूटपाट करने वाले तीन अपराधी को किया गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल बरामद

Share

पलामू। पलामू जिले की रामगढ़ थाना पुलिस ने खिलौना पिस्टल दिखाकर बाइक और मोबाइल लूटने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटी गई स्प्लेंडर प्लस बाइक, मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक और अन्य सामान बरामद किया है।

रास्ता रोककर की थी लूटपाट

पुलिस के अनुसार, बेनीडीह गांव के कबरा बथान निवासी सूरजदेव भुईयां ने 23 जून को रामगढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 22 जून की रात करीब आठ बजे सरहुआ से घर लौटते समय तिनकोनिया मोड़ के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपितों ने मारपीट कर उनकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (JH-14P-5442) और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन लूट लिया।

तकनीकी जांच से आरोपितों तक पहुंची पुलिस

शिकायत के आधार पर रामगढ़ थाना कांड संख्या 21/26 दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। सबसे पहले चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक (JH-03AU-5407) बरामद हुई।

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अक्षय कुमार रजक और अंकुर कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

रिश्तेदार के घर से बरामद हुई लूटी गई बाइक

गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर लूटी गई स्प्लेंडर बाइक चैनपुर थाना क्षेत्र के भड़गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर से बरामद की गई।

खिलौना पिस्टल समेत कई सामान जब्त

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से:

  • खिलौना पिस्टल
  • चार मोबाइल फोन
  • लूटी गई स्प्लेंडर बाइक
  • वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक
  • बाइक का नंबर प्लेट
  • दोनों लुकिंग ग्लास
  • एक प्लास
  • एक स्क्रूड्राइवर
  • दो रिंच

बरामद किए हैं।

तीनों आरोपित न्यायिक हिरासत में

रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपित रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी गांव के धोबी टोला के रहने वाले हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031