पटना में फिर एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी के पैर में लगी गोली; सम्राट सरकार में अब तक 13 मुठभेड़

Share

पटना: बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार सुबह Patna के मसौढ़ी इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान कुख्यात अपराधी अजय पासवान पुलिस की गोली से घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक पुलिस को अजय पासवान के Masaurhi थाना क्षेत्र के चरमा इलाके में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख अपराधियों ने भागने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान अजय पासवान ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें अजय पासवान के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।

एक और अपराधी गिरफ्तार

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अजय यादव उर्फ छोटू उर्फ सरवन को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ-साथ हथियारों के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

सूत्रों के अनुसार दोनों अपराधियों ने दो दिन पहले मसौढ़ी के एक स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाने की साजिश रची थी। व्यवसायी और उसकी दुकान की रेकी भी की गई थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता से बड़ी वारदात होने से पहले ही टल गई।

कैश वैन लूटकांड से भी जुड़ा है मामला

पुलिस जांच में इस गिरोह का संबंध हाल में हुए कैश वैन लूटकांड से भी जोड़ा जा रहा है। 13 मई को Patna के गोपालपुर थाना क्षेत्र के जोल बीघा के पास हथियारबंद अपराधियों ने सीएमएस सिक्योरिटी वैन से करीब 27 लाख रुपये लूट लिए थे।

वारदात के बाद पुलिस ने इलाके में बड़े पैमाने पर छापेमारी चलाई थी। घटना स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर कैश बॉक्स बरामद हुआ था, लेकिन उसमें रखी रकम गायब थी। उसी मामले में पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी थी। मसौढ़ी में हुई यह मुठभेड़ पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

अजय पासवान पर दर्ज हैं कई मामले

पुलिस के मुताबिक अजय पासवान पर बैंक डकैती, लूट और कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के बाद आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। मौके पर पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। एफएसएल टीम भी पहुंचकर जांच में जुटी है।

सम्राट सरकार में अब तक 13 एनकाउंटर

बिहार में Bihar की सम्राट सरकार बनने के बाद अब तक अपराधियों के खिलाफ 13 पुलिस मुठभेड़ हो चुकी हैं। ताजा मामला 27 मई को मसौढ़ी में अजय पासवान के एनकाउंटर का है।

इससे पहले खगड़िया, जहानाबाद, किशनगंज, समस्तीपुर, सीवान, बिहटा, भागलपुर और पटना में भी अलग-अलग मामलों में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एनकाउंटर की कार्रवाई की है।

लगातार हो रही इन पुलिस कार्रवाइयों को राज्य में अपराध नियंत्रण की बड़ी मुहिम के तौर पर देखा जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031