पटना–पलामू यात्रा होगी आसान, NH-139 फोरलेन परियोजना को मिली रफ्तार, 160 किमी मार्ग होगा अपग्रेड

Share

पटना: पटना से पलामू तक सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग-139 को फोर लेन में अपग्रेड करने की योजना अब तेजी पकड़ रही है। बिहार सरकार ने इस परियोजना के लिए संशोधित एलाइनमेंट तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दिया है।

160 किलोमीटर सड़क का होगा चौड़ीकरण

करीब 160 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को फोर लेन बनाने का प्रस्ताव केंद्र के पास विचाराधीन है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार इसे मंजूरी मिल सकती है, जिससे राज्य के साथ झारखंड की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

दो लेन की वजह से लगती है जाम

फिलहाल यह सड़क दो लेन की है, जिसके कारण अक्सर जाम और देरी की समस्या बनी रहती है। यह मार्ग पटना से शुरू होकर अरवल, दाउदनगर, ओबरा और औरंगाबाद होते हुए हरिहरगंज तक जाता है, इसलिए इस पर ट्रैफिक का दबाव काफी अधिक रहता है।

पहले प्रस्ताव को नहीं मिली थी मंजूरी

इस परियोजना को पहले भी केंद्र सरकार के पास भेजा गया था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिल पाई थी। बाद में मामला केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंचा, जिसके बाद नए सिरे से एलाइनमेंट तैयार कर प्रस्ताव फिर से भेजा गया।

शहरों में बनेगा बाइपास

परियोजना के तहत अरवल, दाउदनगर, ओबरा और औरंगाबाद में बाइपास बनाने की योजना है। इससे शहरों के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रा ज्यादा सुगम हो सकेगी।

झारखंड वाला हिस्सा पहले ही फोरलेन

गौरतलब है कि हरिहरगंज से झारखंड की ओर का हिस्सा पहले ही फोर लेन बन चुका है। अब बिहार के हिस्से का काम पूरा होने के बाद पटना से झारखंड तक सफर तेज, सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930