Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सड़क हादसा, सात की मौत, 21 घायल, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

चंडीगढ़। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु आनंदपुर साहिब में आयोजित बैसाखी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।

बस हादसे में गई जान

जानकारी के अनुसार, करीब 40 श्रद्धालुओं से भरी बस गांव मैणमाजरा लौट रही थी। जैसे ही बस गांव हिम्मतपुरा के पास पहुंची, उसमें तकनीकी खराबी आ गई और वह बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

करंट लगने की भी आशंका

कुछ घायलों ने दावा किया है कि खंभे से टकराने के बाद बस में करंट फैल गया, जिससे नुकसान और बढ़ गया। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बचाव कार्य में जुटे ग्रामीण और पुलिस

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस को सूचना दी। घायलों को मोरिंडा और फतेहगढ़ साहिब के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मृतकों में एक ही गांव के कई लोग

इस हादसे में दो सगे भाइयों समेत पांच लोग एक ही गांव के थे। मृतकों की पहचान जगविंदर सिंह, गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी इकबाल सिंह, लखबीर सिंह, हरवीर सिंह, परदीप कौर, रणजीत कौर और कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है।

मंजिल से पहले ही हुआ हादसा

एसएसपी डॉ. शुभम अग्रवाल के अनुसार, श्रद्धालुओं को जहां उतरना था, वह स्थान घटना स्थल से महज डेढ़ किलोमीटर दूर था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायलों का इलाज जारी है।

उपराष्ट्रपति ने जताई संवेदना

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस हादसे की जानकारी से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने भी जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संदेश में उन्होंने कहा कि फतेहगढ़ साहिब में हुई दुर्घटना बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930