नोएडा। नोएडा में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने सेंट्रल जोन के पुलिस अधिकारियों में बदलाव किया है।
किन अधिकारियों को हटाया गया
सेंट्रल जोन की पुलिस उपायुक्त शैव्या गोयल को हटाकर उनकी जगह डीसीपी ट्रैफिक शैलेंद्र सिंह को तैनात किया गया है। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम उमेश यादव को हटाकर दीक्षा सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्रवाई की वजह
माना जा रहा है कि 13 अप्रैल को नोएडा में हुए श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
आगे भी हो सकते हैं तबादले
पुलिस विभाग में चर्चा है कि आने वाले दिनों में कुछ और अधिकारियों का भी तबादला किया जा सकता है, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।
Post Views: 100






