Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नगर निकाय चुनाव से पहले प्रशासन सख्त, पलामू में 9 असमाजिक तत्वों पर जिला बदर की कार्रवाई

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पलामू। नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और भय मुक्त कराने के उद्देश्य से नौ असमाजिक तत्वों पर जिला बदर की कार्रवाई की गई है। इनमें सबसे अधिक चैनपुर थाना क्षेत्र से चार अपराधी शामिल हैं। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संबंधित अपराधियों पर विभिन्न थानों में गंभीर प्रकृति के अपराधी कांड पूर्व से दर्ज हैं। उनकी गतिविधियों से लोक शांति एवं चुनाव प्रक्रिया प्रभावित होने की प्रबल संभावना है। उपायुक्त की ओर से उनके आपराधिक इतिहास, पुलिस से प्राप्त प्रतिवेदन एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। सभी को रामनवमी तक जिला से बाहर रहने का आदेश निर्गत किया गया है।

जिला बदर किए गए अपराधियों में चैनपुर के गरदा के आसिफ अहमद उर्फ राजा खान, शाहपुर के अशफाक खान, शाहपुर वारिसनगर के हसनैन अंसारी, शाहपुर के ही फरहान कुरैशी उर्फ भोलू शामिल हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वहीं, मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली के चंदन कुमार चंद्रवंशी, कान्दू मोहल्ला के नितेश कुमार शर्मा उर्फ राहुल शर्मा, पांकी थाना के चापीकला के दीपक कुमार भुइयां, इसी थाना क्षेत्र के खपरमंदा के कुश कुमार यादव और सतबरवा पोची के गुलशन कुमार विश्वकर्मा शामिल हैं।

इधर, पलामू पुलिस निकाय चुनाव के सिलसिले में हथियारों का वेरिफिकेशन भी कर रही थी। इस सत्यापन के दौरान, 69 लोगों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में मुकदमे दर्ज पाए गए। जिन लोगों पर मुकदमे हैं, उनके हथियार थाने में जमा कराए जा रहे हैं। पलामू में कई लोग जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं, उन्हें अपने हथियार थाने में जमा कर देना है। पलामू में लगभग 12,00 हथियार लाइसेंस धारक हैं। कुछ लोगों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने हथियार को विमुक्त करने का आग्रह किया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031