धनबाद-रांची मुख्य मार्ग धंसा, लोगों में डर का माहौल,स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

Share

धनबाद। धनबाद-रांची मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना क्षेत्र के पास बुधवार सुबह करीब 8 बजे सड़क अचानक बीच से करीब 2 फीट तक धंस गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई।

सड़क में दरारें, बड़े हादसे की आशंका

सड़क धंसने के साथ ही कई स्थानों पर दरारें भी दिखाई देने लगी हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है। हालात को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर मुख्य मार्ग को बंद कर दिया है।

यातायात डायवर्ट, प्रशासन सतर्क

फिलहाल यातायात को पास की लिंक रोड से संचालित किया जा रहा है। केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी बीसीसीएल और जिला प्रशासन को दे दी गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क को स्थायी रूप से बंद करने पर भी विचार किया जा सकता है।

मौके पर पहुंची टीमें

घटना की सूचना मिलते ही बीसीसीएल के कर्मचारी और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।

स्थानीय लोगों ने लगाए आरोप

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने बीसीसीएल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कंपनी लोगों को हटाने के लिए दबाव बना रही है। हालांकि, लोग विस्थापन के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी शर्तों को नहीं माना जा रहा है।

Oplus_16908288

पहले से गैस रिसाव की समस्या

उल्लेखनीय है कि इसी क्षेत्र में पिछले कई महीनों से जहरीली गैस के रिसाव की समस्या भी बनी हुई है, जिससे कई लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में अब सड़क का धंसना क्षेत्रवासियों के लिए और बड़ी चिंता का कारण बन गया है।

फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930