दुमका में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 13 वर्षीय बेटी की हत्या कर शव कुएं में फेंका, बचाने पहुंचे बुजुर्ग की भी गई जान

Share

दुमका: झारखंड के दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बेलूडीह गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी 13 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बच्ची को बचाने पहुंचे गांव के एक बुजुर्ग पर भी उसने हमला कर दिया, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

बेटी की पिटाई के दौरान हुआ विवाद

मृत बच्ची की पहचान पुड़की कुमारी (13) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक 68 वर्षीय सरजू मंडल हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार को आरोपित मनोज मंडल किसी बात को लेकर अपनी बेटी की बेरहमी से पिटाई कर रहा था। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर सरजू मंडल बीच-बचाव के लिए पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया।

बुजुर्ग पर भी किया हमला

बताया गया कि सरजू मंडल के हस्तक्षेप से नाराज होकर मनोज मंडल ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शव को कुएं में फेंकने का आरोप

इधर, गंभीर रूप से घायल पुड़की कुमारी ने भी दम तोड़ दिया। आरोप है कि हत्या के बाद मनोज मंडल ने बच्ची के शव को गांव के एक कुएं में फेंक दिया, ताकि घटना को छिपाया जा सके।

आरोपित गिरफ्तार, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मनोज मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

घटना के कारणों की जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031