दिल्ली के पालम स्थित राम चौक मार्केट में आग का तांडव, सात लोगों की मौत

Share

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका जिले के पालम इलाके की राम चौक मार्केट में आज सुबह लगभग 7ः04 बजे लगी आग में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। आग चार मंजिला इमारत में लगी। मृतकों में तीन मासूम लड़कियां भी हैं। कई लोग झुलस गए हैं। कइयों ने जान बचाने के लिए छलांग भी लगा दी। यह आग इस इमारत में स्थित कपड़े और कॉस्मेटिक के शोरूम में लगी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

पुलिस के अनुसार, इस इमारत (डब्ल्यूजेड-124ए) के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर कपड़ा और कॉस्मेटिक का शोरूम है। यह मार्केट प्रधान राजेंद्र कश्यप का बताया जा रहा है। दूसरी और तीसरी मंजिल पर उनका परिवार रहता है। आग तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई, जिससे अंदर मौजूद लोग फंस गए।

सूचना पाते ही पालम विलेज थाने के एसएचओ समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दमकल विभाग की करीब 20 गाड़ियां और 11 एंबुलेंस भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मणिपाल अस्पताल में आग में झुलसे छह लोगों को मृत घोषित किया गया, जिनमें प्रवेश (35), कमल (40), आशु (32) और तीन बच्चियां (12, 6 और 5 वर्ष) शामिल हैं। आईजीआई अस्पताल में एक महिला को मृत लाया गया, जबकि एक पुरुष और दो वर्षीय बच्ची का इलाज चल रहा है। सफदरजंग अस्पताल में 19 वर्षीय युवक को भर्ती कराया गया है। वह 25 प्रतिशत झुलस गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने के दौरान दो लोगों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। दमकलकर्मियों ने अब तक 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस, दमकल, बीएसईएस, एयरफोर्स, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031