टीबी मरीजों के लिए पहल, रांची सदर अस्पताल में 300 मरीजों को मिली पोषण किट

Share

रांची। रांची जिले में चल रहे टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को रांची सदर अस्पताल में 300 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित किया गया। यह किट स्वयंसेवी संस्था आरके एचआईवी की ओर से सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार और जिला टीबी (यक्ष्मा) पदाधिकारी डॉ. सिद्धेश्वर बास्की के हाथों मरीजों को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि टीबी मरीजों के उपचार के साथ-साथ उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना भी बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि उनका स्वास्थ्य तेजी से बेहतर हो सके।

इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम), जिला कार्यक्रम समन्वयक राकेश कुमार राय, पीपीएम फजले, डीपीएस, एसटीएस सहित अन्य टीबी कार्यक्रम से जुड़े कर्मी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि स्वयंसेवी संस्था आरके एचआईवी की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी टीबी मरीजों को नियमित रूप से पोषण किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण मिल सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031