देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को देहरादून स्थित प्राचीन सिद्धपीठ टपकेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
उत्तराखंड दौरे का तीसरा दिन
उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे के तीसरे दिन नितिन नवीन सुबह टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन कर प्रदेश की जनता के कल्याण और देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की।
संगठन और आस्था दोनों पर फोकस
भाजपा अध्यक्ष अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान धार्मिक आस्था के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं।

कई नेता रहे मौजूद
मंदिर परिसर में आयोजित पूजा-अर्चना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल और देहरादून महानगर जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल समेत कई नेता मौजूद रहे।






