झारखंड समेत 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 18 जून को होगी वोटिंग

Share

चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देश के 12 राज्यों की कुल 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा। इनमें झारखंड की दो सीटें भी शामिल हैं।

झारखंड की दो सीटों पर मुकाबला

झारखंड में एक सीट भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल समाप्त होने के कारण खाली हो रही है। वहीं दूसरी सीट झामुमो संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद रिक्त हुई है। इन दोनों सीटों पर अब चुनाव कराया जाएगा।

24 सीटों पर नियमित चुनाव, दो पर उपचुनाव

कुल 26 सीटों में से 24 सीटों पर नियमित चुनाव होंगे, जबकि महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। महाराष्ट्र में सुनेत्रा अजित पवार और तमिलनाडु में सीवी षण्मुखम की सीट पर मतदान होगा।

कई दिग्गज नेताओं का कार्यकाल हो रहा समाप्त

राज्यसभा से रिटायर होने वाले प्रमुख नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा और अरुणाचल प्रदेश के नबाम रेबिया शामिल हैं।

इन राज्यों में भी होंगे चुनाव

झारखंड के अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात में चार-चार सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। राजस्थान और मध्यप्रदेश में तीन-तीन सीटों पर मतदान होगा। वहीं अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम में एक-एक सीट पर चुनाव होंगे।

चुनाव कार्यक्रम जारी

चुनाव आयोग के अनुसार, राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना 1 जून को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद उसी शाम मतगणना शुरू होगी और देर रात तक परिणाम आने की संभावना है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31