रांची: झारखंड में Enforcement Directorate (ED) ने हाल के दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महज 15 दिनों में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। 15 से 30 मार्च के बीच ED ने 40 व्यक्तियों और फर्मों के खिलाफ 7 अलग-अलग चार्जशीट दाखिल की हैं।
संपत्ति जब्ती और कोर्ट में कार्रवाई तेज
इस दौरान ED ने 97.92 लाख रुपये की अचल संपत्ति जब्त की है। साथ ही तीन मामलों में करीब 12.98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के लिए अदालत से अनुमति भी मांगी गई है। जिन मामलों में चार्जशीट दाखिल हुई है, उनमें अब ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी।
15 दिनों में ये प्रमुख कार्रवाई हुई:
- 17 मार्च: ग्रामीण कार्य विभाग के 14 इंजीनियरों पर टेंडर घोटाले में चार्जशीट; कमीशन के नेटवर्क का खुलासा।
- 17 मार्च: SBI के शाखा प्रबंधक मनोज कुमार और परिवार से जुड़ी 97.92 लाख की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त।
- 24 मार्च: Khadi and Village Industries Commission (KVIC) रांची से जुड़े 3.89 करोड़ के घोटाले में कई अधिकारियों पर चार्जशीट।
- 26 मार्च: रिश्वतखोरी मामले में CCL अधिकारी और अन्य के खिलाफ कार्रवाई; अवैध कोयला खनन-परिवहन से जुड़ा मामला।
- 26 मार्च: SBI के 5.40 करोड़ के घोटाले में पूर्व शाखा प्रबंधक और उनकी पत्नी के खिलाफ चार्जशीट।
- 29 मार्च: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 22.86 करोड़ की हेराफेरी मामले में कैशियर और उसकी शेल कंपनी पर कार्रवाई।
- 29 मार्च: अवैध खनन-परिवहन मामले में कई कंपनियों और व्यक्तियों पर चार्जशीट; 5.39 करोड़ की संपत्ति जब्ती की मांग।
- 29 मार्च: मनरेगा घोटाले में पूरक चार्जशीट; 1.33 करोड़ की जमीन जब्त करने की अनुमति मांगी गई।
ED की अब तक की सबसे तेज कार्रवाई
इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में चार्जशीट दाखिल करना झारखंड में ED की अब तक की सबसे तेज और व्यापक कार्रवाई मानी जा रही है।
भ्रष्टाचार और अवैध खनन पर सख्ती
इन कार्रवाइयों से साफ संकेत है कि एजेंसी अब भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और अवैध खनन के मामलों में तेजी से शिकंजा कस रही है। आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे संभव माने जा रहे हैं।





