Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड में मार्च में ही गर्मी का तेवर, पारा 39 डिग्री के आसपास

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम साफ होते ही तापमान में तेजी से वृद्धि होने लगी है।

मार्च महीने में ही डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान बढ़कर 39.2 डिग्री के पार पहुंच गया है। आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में तापमान 36 डिग्री से अधिक रिकार्ड किया गया है। राज्य में सबसे अधिक गर्म जिले चाईबासा, सरायकेला और जमशेदपुर हैं, जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। चाईबासा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री, सरायकेला में 37.2 डिग्री और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इधर, मौसम विभाग ने 17 मार्च तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ गर्जन के साथ हल्की बारिश और वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 39.2 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला में 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं, शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी प्रकार जमशेदपुर में अधिकतम 37.5 डिग्री और न्यूनतम 23.3 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 39.2 और न्यूनतम 17.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 35.1 डिग्री और न्यूनतम 17.5 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930