झारखंड में तापमान गिरा, कई जिलों में 17 तक बारिश के संकेत

Share

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में मंगलवार को हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 02 से 04 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य भर में 17 मार्च तक विभिन्न जिलों में गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है।

विभाग के अनुसार 12 मार्च को राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। 13 और 14 मार्च को मौसम साफ रहेगा, जबकि 15 मार्च को राज्य की उत्तर पश्चिमी भाग को छोड़कर शेष जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और वज्रपात हो सकती है।

वही 16 मार्च को राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा 17 मार्च को राज्य के उत्तर पश्चिमी जिलों को छोड़कर शेष भागों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डालटेनगंज में 34.4 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला में 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह में मौसम साफ रहा, जबकि दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। साथ ही मध्यम दर्जे की हवा भी चली।

वहीं, बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी प्रकार जमशेदपुर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 34.4 और न्यूनतम 22 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 32.1 डिग्री और न्यूनतम 21.5 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031