रांची : ईडी ने रांची के चर्चिच चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल के कई ठिकानों पर रेड की है. CA के ठिकानों पर PMLA के बदले Foreign Exchange Management Act (FEMA) के तहत छापेमारी की गई .
झारखंड में ईडी द्वारा FEMA के तहत की जाने वाली यह पहली छापेमारी है. ईडी ने मंगलवार सुबह करीब 6 बजे नरेश केजरीवाल व उनके पारिवारिक सदस्यों के रांची, मुंबई और सूरत समेत कुल 15 ठिकानों पर छापा मारा है. ईडी ने रांची में केजरीवाल के चर्च कंप्लेक्स स्थित कार्यालय सहित आवासीय ठिकानों को छापामारी के दायरे में शामिल किया है. ईडी ने नरेश केजरीवाल के खिलाफ आयकर विभाग द्वारा की गयी छापेमारी के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर इस मामले में FEMA के तहत जांच शुरू की थी. ईडी द्वारा की गयी प्रारंभिक जांच के दौरान केरजीवाल द्वारा विदेशों में धन निवेश किये जाने के सबूत मिले हैं.
Views: 429






