जामताड़ा में ACB का धमाका: घूस लेते पकड़ा गया शिक्षा विभाग का कर्मी

Share

जामताड़ा। जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक और सख्त कदम उठाते हुए समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में कार्यरत दैनिक कर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मी की पहचान सौरभ कुमार सिन्हा के रूप में हुई है, जो लंबे समय से उक्त कार्यालय में कार्यरत था।जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई एक क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) की शिकायत पर की गई। शिकायत में बताया गया था कि कार्यालय से संबंधित एक विपत्र को स्वीकृति दिलाने के बदले कर्मी द्वारा अवैध राशि की मांग की जा रही थी। बार-बार की जा रही मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले की गहन जांच की और आरोपों की पुष्टि होने पर जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। इस दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।गिरफ्तारी के पश्चात एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ दुमका ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई प्रचलित है और संबंधित रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से बिहार के जमुई जिले का निवासी है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप का माहौल है। एसीबी की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930