जसीडीह स्टेशन पर सांसद पप्पू यादव का भव्य स्वागत, कांवरिया सेवा शिविरों के उद्घाटन के लिए रवाना

Share

देवघर। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का शनिवार को जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वे बांका जिले के कटोरिया में विभिन्न नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविरों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

इंटक पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन

झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव एवं संथाल परगना प्रभारी अजय कुमार तथा देवघर जिला इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा ने सांसद पप्पू यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

तीन नि:शुल्क सेवा शिविरों का करेंगे उद्घाटन

जसीडीह से सांसद पप्पू यादव कटोरिया के गुलाब बाग पूर्णिया नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर, तिलैया मोड़ स्थित हिंदू युवा संघ नि:शुल्क सेवा शिविर और जिलेबिया मोड़ स्थित काशी विश्वनाथ बोल बम नि:शुल्क सेवा शिविर के उद्घाटन के लिए रवाना हुए।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ. गौरव, युवा कांग्रेस नेता राजकमल यादव और राहुल सिंह, झामुमो के महेंद्र यादव, पूर्व कुली संघ जसीडीह शाखा के उपाध्यक्ष रंजीत सहित इंटक, कांग्रेस तथा अन्य संगठनों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930