Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर में हथियार के साथ पकड़े गए दो अपराधी, बड़ी वारदात टली

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। कदमा थाना पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुए हथियारों के साथ घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने कदमा फार्म एरिया स्थित स्टाफ क्वार्टर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से देसी कट्टा, देसी पिस्तौल और मैगजीन में लगी पांच जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं।

शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर रोड नंबर-1 निवासी राहुल भगत उर्फ छोटा लालू (22) और ऋतिक सोय (20) के रूप में हुई है। गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कदमा फार्म एरिया रोड नंबर-4 के समीप कुछ युवक हथियार लेकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर एसएसपी और सिटी एसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर चार युवक भागने लगे, जिनमें से दो को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य फरार होने में सफल रहे। तलाशी के दौरान दोनों गिरफ्तार युवकों के पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपितों ने एक दिन पूर्व कदमा के रामजनमनगर इलाके में लूटपाट की घटना को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है।

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031