Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर महानगर भाजपा को नया नेतृत्व, संजीव सिन्हा बने जिला अध्यक्ष

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजिव सिन्हा ने शुक्रवार को विधिवत रूप से अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर यह समारोह साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने संजीव सिन्हा को पूरे विधि विधान के साथ पदभार सौंपा।

कार्यभार ग्रहण समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूरे कार्यालय और परिसर को रंग-रोगन कर सजाया गया था। समारोह की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें पुरोहितों ने सनातन परंपरा और रीति-रिवाज के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना कर संजीव सिन्हा के नए कार्यभार की सफलता की कामना की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

समारोह में कार्यकर्ताओं और नेताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल था। पार्टी के कार्यकर्ताओं का मानना है कि संजीव सिन्हा के अनुभव और कुशल नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर भाजपा नई ऊँचाइयों तक पहुंचेगी।

गौरतलब है कि संजीव सिन्हा 10 जनवरी 2026 को निर्विरोध जमशेदपुर महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। उनके सामने किसी अन्य नेता ने नामांकन नहीं भरा था, और पहले से ही यह चर्चा थी कि उनका नाम भाजपा झारखंड प्रदेश इकाई द्वारा आगे बढ़ाया गया था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031