Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर के एमजीएम थाना पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना पुलिस हिरासत में एक 22 वर्षीय युवक की बुधवार देर रात संदिग्ध मौत हो गई। मृतक की पहचान गोकुलनगर निवासी जीत महतो के रूप में हुई है। युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

परिजनो का आरोप है कि चोरी के एक मोबाइल फोन की जांच के नाम पर पुलिस ने जीत महतो को हिरासत में लेकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रविवार को पुलिस बिना किसी नोटिस या औपचारिक जानकारी के जीत को उसके घर से उठा कर ले गई थी। आरोप था कि उसने 500 रुपये में एक मोबाइल फोन खरीदा था, जो चोरी का निकला। हालांकि परिजनों का कहना है कि जीत को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि मोबाइल चोरी का है। परिवार ने यह भी बताया कि युवक उस समय बीमार था और ठीक से चल भी नहीं पा रहा था, इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी, इसके बावजूद उसे हिरासत में ले लिया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

परिजनों के मुताबिक, जीत महतो करीब 48 घंटे तक पुलिस हिरासत में रहा और इस दौरान उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे पुलिस ने उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने के बाद ही परिजनों को सूचना दी गई, लेकिन जब तक वे वहां पहुंचे, डॉक्टरों ने जीत को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में जुट गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

वहीं पुलिस ने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। थाना प्रभारी सचिन दास का कहना है कि चोरी के मोबाइल की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में जीत महतो को पूछताछ के लिए लाया गया था। पूछताछ के दौरान ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत पिटाई से नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना के बाद गोकुलनगर और आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन सतर्क है और इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930