छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Share

–राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी किए दर्शन

जगदलपुर/रायपुर, 23 अक्टूबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दंतेश्वरी से देशवासियों के सुख-शांति, खुशहाली, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

परंपरागत तरीके से हुआ राष्ट्रपति का स्वागत

राष्ट्रपति मुर्मु के मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचने पर मंदिर परिसर में उनका परंपरागत ढंग से स्वागत किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी मां दंतेश्वरी के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।

बस्तर की आस्था और लोकजीवन का अभिन्न हिस्सा हैं मां दंतेश्वरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के प्रति क्षेत्र के लोगों की अटूट श्रद्धा है। मां दंतेश्वरी बस्तर की आस्था और लोकजीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। राष्ट्रपति का दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचना बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर है।

जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर अपनी विशिष्ट जनजातीय संस्कृति, प्राचीन परंपराओं और जीवन मूल्यों के लिए देश-दुनिया में अलग पहचान रखता है। यहां की परंपराओं में प्रकृति, आस्था और समाज के बीच गहरा संबंध दिखाई देता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के प्रवास से बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और सम्मान मिलेगा।

बस्तर की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा में विशेष स्थान

मां दंतेश्वरी बस्तर अंचल की आराध्य देवी हैं। क्षेत्र के लोगों की उनके प्रति गहरी आस्था है। मां दंतेश्वरी की उपासना यहां की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में विशेष स्थान रखती है। उनसे जुड़ी श्रद्धा बस्तर की सदियों पुरानी परंपराओं और सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन में गहराई से रची-बसी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031