Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चाईबासा में सर्विस राइफल बनी काल, ड्यूटी पर तैनात जवान अजय किशोर खाका की गोली लगने से मौत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत पालीसाई स्थित सीआरपीएफ कैंप में ड्यूटी के दौरान एक पुलिस जवान की अपनी ही सर्विस राइफल से चली गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय किशोर खाका के रूप में हुई है, जो जिला पुलिस बल में कार्यरत थे।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राफेल मुर्मू ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार देर शाम की है। अजय किशोर खाका ड्यूटी के दौरान अपनी इंसास राइफल की नियमित सफाई कर रहे थे, तभी अचानक राइफल से गोली चल गई और वह उन्हें जा लगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गोली चलने की आवाज सुनते ही कैंप में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य जवान तुरंत उन्हें बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, अजय किशोर खाका गुमला जिले के रायडीह क्षेत्र के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमीत रेणु सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930