Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गयाजी, राजगीर और नालंदा को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन हब का दर्जा, मुख्यमंत्री ने दिए बड़े निर्देश

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: बिहार को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री Samrat Choudhary सम्राट चौधरी ने पर्यटन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने गयाजी, राजगीर और नालंदा में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए पर्यटन अवसंरचना के तेजी से विकास का निर्देश दिया।

लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए राज्य के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में चल रही परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने पर्यटकों की सुविधा के लिए मां मुंडेश्वरी मंदिर, करकटगढ़ जलप्रपात और Rajgir राजगीर के लिए अनुदानित दर पर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही Valmikinagar वाल्मीकिनगर के लिए सप्ताहांत पर रियायती हवाई सेवा जल्द शुरू करने को कहा। उन्होंने बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को पटना से पर्यटन स्थलों तक ‘एंड-टू-एंड’ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की योजना पर काम तेज करने का निर्देश दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बैठक में Vishnupad Temple विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और Mahabodhi Temple महाबोधि मंदिर कॉरिडोर परियोजनाओं को शीघ्र अंतिम रूप देकर निर्माण कार्य शुरू कराने पर भी बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर को उसकी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहचान के अनुरूप ‘ग्लोबल सेंटर ऑफ स्पिरिचुअल लर्निंग’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि Nalanda Mahavihara नालंदा की वैश्विक पहचान को और मजबूत करने के लिए विशेष एकीकृत पैकेज तैयार किया जाएगा, ताकि इसे फिर से विश्वस्तरीय ज्ञान और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए पीपीपी मॉडल को प्रोत्साहित करने, Pawapuri Jal Mandir पावापुरी मंदिर परिसर के समग्र विकास, ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने तथा राज्य में होमस्टे नीति के व्यापक विस्तार के निर्देश भी दिए। उनका कहना था कि इन पहलों से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

बैठक में मुख्य सचिव Pratyaya Amrit प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त Mihir Kumar Singh मिहिर कुमार सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव Lokesh Kumar Singh लोकेश कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031