खूंटी में बड़ा हादसा: 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से सात स्कूली छात्र झुलसे, दो की हालत गंभीर

Share

खूंटी, 20 जुलाई। झारखंड के खूंटी जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। तोरपा थाना क्षेत्र के कोटेगसेरा मौसीबाड़ी के पास 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से सात स्कूली छात्र झुलस गए। इनमें दो छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सभी घायल छात्र श्री हरि प्लस टू स्कूल के विद्यार्थी हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल तोरपा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।

दो छात्रों की हालत गंभीर

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चंदन कुमार और तारकेश्वर महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया।

वहीं अन्य घायल छात्रों में अरमान आलम (16 वर्ष), सूजय लुहरा (17 वर्ष), नीलय एक्का, पंजक राम (16 वर्ष) और रुपेश कुमार शामिल हैं। इनका इलाज तोरपा रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

रथ घुमाने के दौरान हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर के समय हुआ जब स्कूल में लंच ब्रेक चल रहा था। इसी दौरान कुछ छात्र स्कूल से थोड़ी दूरी पर स्थित मौसीबाड़ी के पास पहुंचे और वहां खड़े रथ को घुमाने लगे।

बताया जा रहा है कि रथ का ऊपरी हिस्सा वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से संपर्क में आ गया। इसके बाद तेज करंट फैल गया और रथ के पास मौजूद सातों छात्र इसकी चपेट में आ गए।

अस्पताल में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही घायल छात्रों के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्र लंच ब्रेक के दौरान खुद वहां पहुंचे थे या फिर उन्हें रथ घुमाने के लिए किसी ने बुलाया था।

अधिकारियों के अनुसार, हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930