Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कैरव गांधी अपहरणकांड चार आरोपी 72घंटे की रिमांड पर ,पुलिस करेगी गहन पूछताछ।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share


मुख्य साजिशकर्ता तजिंदर पाल सिंह अब भी फरार, लुकआउट नोटिस जारी ।
बिष्टुपुर सीएच एरिया के युवा उद्यमी कैरव गांधी अपहरणकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों—अमरिंदर सिंह उर्फ करतार सिंह, मनप्रीत सिंह, गुड्डू सिंह और अर्जुन सिंह उर्फ आर्यन—को 72 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है। फिलहाल इस पर अदालत का फैसला आना बाकी है।
पुलिस के अनुसार, मुख्य साजिशकर्ता तजिंदर पाल सिंह अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, ताकि किसी भी एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पर उसकी पहचान होते ही उसे तुरंत पकड़ा जा सके।
जांच में यह भी सामने आया है कि अपहरण की योजना काफी पहले तैयार की गई थी। अमरिंदर सिंह, तजिंदर पाल सिंह के साथ मिलकर करीब छह महीने पहले जमशेदपुर के साकची इलाके में किराये के मकान में रहकर कैरव गांधी की रेकी कर रहा था।
इस मामले में पुलिस अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें लुधियाना से अमरिंदर सिंह और मनप्रीत सिंह, कोलकाता से गुरदीत शेर सिंह, गाजियाबाद से संतोष कुमार, शेखपुरा से राजकरण यादव, नालंदा से गुड्डू सिंह, मो. इमरान आलम, रमीज राजा, गया से उपेंद्र सिंह और अर्जुन सिंह, तथा पटना अगमकुआं से मोहन कुमार प्रसाद शामिल हैं।
फिलहाल पुलिस साद आलम, रुपेश पासवान और उनके अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि रिमांड मिलने के बाद पूछताछ में कई और अहम खुलासे होने की संभावना है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031