कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 घायल

Share

पटना के मनेर में देर रात हमला; 15 राउंड फायरिंग, लाठी-तलवार से भी वार, पुलिस ने खोखे बरामद कर शुरू की जांच

पटना: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रामकृपाल यादव के समधी के घर पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना मनेर थाना क्षेत्र के व्यापुर पूर्वी गली की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की। इसके अलावा तलवार, लाठी-डंडों और पत्थरों से भी हमला किया गया। इस हिंसक घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान राजेंद्र प्रसाद के बेटे राजेश कुमार उर्फ पप्पू, स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह के बेटे मनीष उर्फ गुड्डू और नितीश उर्फ बबलू के रूप में हुई है। घायलों में मनीष और नितीश का इलाज AIIMS Patna में चल रहा है, जबकि पप्पू को दानापुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

परिजनों ने इस हमले के पीछे मुकेश, दीपक (स्वर्गीय सतेंद्र का बेटा) और प्रिंस समेत चार लोगों पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हमलावरों ने पहले फायरिंग की और फिर धारदार हथियारों व लाठियों से हमला किया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गोलियों की आवाजें सुनी जा सकती हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई गोली के खोखे बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। एहतियातन क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31