Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

काबुल के कई जगहों पर पाकिस्तान के हवाई हमले, अफगानों का कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर सैनिकों को मारने का दावा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

इस्लामाबाद: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच दशकों से चला आ रहा सीमा विवाद शुक्रवार को बड़े सैन्य संघर्ष में बदल गया है।पाकिस्तान ने अफगान तालिबान के खिलाफ खुले युद्ध की घोषणा करते हुए काबुल और कंधार पर बमबारी की है।इससे पहले अफगानिस्तान ने पलटवार करते हुए सीमा पर हमले तेज कर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है। दोनों तरफ से बमबारी हो रही है।

पाकिस्तान की तरफ से पिछले सप्ताह किए गए हवाई हमलों का जवाब देते हुए अफगानिस्तान ने गुरुवार देर रात जवाबी कार्रवाई कर दावा किया कि उसने डूरंड लाइन पर करीब 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और पाकिस्तान की कई चौकियों पर कब्जा कर लिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इसके बाद पाकिस्तान ने अफगान तालिबान के खिलाफ ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ शुरू कर शुक्रवार तड़के काबुल, कंधार और पक्तिया में तालिबान के रक्षा ठिकानों पर बमबारी की। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगान तालिबान के खिलाफ खुले युद्ध की घोषणा करते हुए कहा कि अब पाकिस्तान का धैर्य जवाब दे गया है।

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘कायर पाकिस्तानी सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया के कुछ इलाकों में हवाई हमले किए हैं लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।’

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने पाकिस्तान के हमले की निंदा की है।उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘पाकिस्तानी विमानों ने एक बार फिर काबुल, कंधार और पक्तिया पर बमबारी की। अफगानिस्तानी लोग हर हाल में पूरी एकता के साथ अपनी प्यारी मातृभूमि की रक्षा करेंगे और आक्रामकता का साहस से जवाब देंगे। पाकिस्तान हिंसा और बमबारी से खुद को मुक्त नहीं कर सकता- ये समस्याएं उसने खुद पैदा की हैं लेकिन उसे अपनी नीति बदलनी होगी और अफगानिस्तान के साथ अच्छे पड़ोसी संबंध, सम्मान और सभ्य संबंधों का मार्ग चुनना होगा।‘

अफगानिस्तान का पलटवार

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

टोलो न्यूज ने अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के बयान के हवाले से बताया है कि सेना प्रमुख फसीहुद्दीन फितरत के आदेश पर डूरंड रेखा के पास पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर अफगान बलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई गुरुवार रात 12:00 बजे समाप्त हो गई। इस अभियान में पाकिस्तानी सेना के 55 सैनिक मारे गए। अफगान बलों ने कुछ शव और सैकड़ों हल्के और भारी हथियार भी जब्त किए और कई सैनिकों को जिंदा पकड़ा।

बयान में आगे कहा गया कि अभियान के दौरान, अफगान बलों ने पाकिस्तान के 19 चेक पोस्ट पर कब्जा कर लिया। इस अभियान में 8 अफगान सैनिकों की मौत हुई और 11 अन्य घायल हुए। जबकि तोरखम में शरणार्थियों के लिए बने अस्थायी शिविर पर पाकिस्तान के हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों सहित 13 लोग घायल हुए। मंत्रालय ने कहा कि यह अभियान पाकिस्तान द्वारा हाल ही में अफगान क्षेत्र पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में चलाया गया था।

पिछले सप्ताह पाकिस्तान की एयर स्ट्राइकपिछले सप्ताह पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों पर एयर स्ट्राइक किए जिसमें अफगानिस्तान शासन के मुताबिक महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 18 लोग मारे गए। हालांकि पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा स्थित आतंकी ठिकानों को टारगेट किया था। पाकिस्तान का कहना था कि ये हमले पाकिस्तान में हाल ही में हुए आत्मघाती बम धमाकों के बाद किए गए थे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031