कर्तव्य पथ पर ‘शक्ति वॉक’ का आयोजन, अन्नपूर्णा देवी समेत कई महिलाओं ने बढ़ाया हौसला

Share

नई दिल्ली। कर्तव्य पथ पर रविवार को नारी शक्ति का सैलाब देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित शक्ति वॉक में हर क्षेत्र की महिलाओं ने भागीदारी की। वॉक की शुरुआत महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, अनुप्रिया पटेल, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर भी मौजूद रहीं। सभी महिलाओं ने इंडिया गेट से विजय चौक तक वॉक कर नारी शक्ति और सशक्तिकरण का उत्सव मनाया।

इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि भारत की नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है, रक्षा, विज्ञान, खेल, उद्यमिता और शासन तक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक पहल और अवसर सुनिश्चित किए गए हैं, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ राष्ट्र निर्माण का नेतृत्व कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत की नारियां ही विकसित भारत की आधारशिला हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उसी नारी सशक्तिकरण के संकल्प का उत्सव है। उन्होंने कहा कि शक्ति वॉक का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव मनाना, उन्हें प्रेरित करना और समाज में यह विश्वास और मजबूत करना है कि जब नारी शक्ति आगे बढ़ती है, तो राष्ट्र की प्रगति को नई गति मिलती है। सेना से लेकर पुलिस तक, स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर खेल जगत तक, शासन से लेकर समाज के जमीनी प्रयासों तक हर क्षेत्र में भारत की नारी शक्ति नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031