कनाडा के पीएम कार्नी से प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर हुई अहम चर्चा

Share

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता जारी है इसमें भारत-कनाडा संबंधों को नई दिशा देने, व्यापार सहयोग बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिए जाने की संभावना है।

इससे पहले कार्नी से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी मुलाकात की थी। कनाडा के प्रधानमंत्री की इस यात्रा का मकसद खास तौर पर ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और अहम तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है। कार्नी पहले मुंबई पहुंचे थे, जहां उन्होंने उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से बातचीत की थी और कल रात वे दिल्ली आए।

द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई दिशा
माना जा रहा कि इस बैठक में दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच एक ‘ठोस एजेंडे’ के तहत व्यापक वार्ता हुई। ये मुलाकात दोनों पक्षों की ओर से द्विपक्षीय संबंधों को फिर से स्थापित करने के प्रयासों को और मजबूत करेगी। 2023 में एक खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर हुए राजनयिक विवाद के बाद भारत-कनाडा के संबंधों में गतिरोध पैदा हो गया था। दोनों देशों में रिश्ते बिगड़ने लगे थे। हालांकि, अब स्थिति अलग है।

मुंबई के बाद अब दिल्ली में कनाडाई पीएम
कनाडा पीएम कार्नी मुंबई में दो दिन बिताने के बाद रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। मुंबई में उन्होंने कई उद्योगपतियों से मुलाकात की। पीएम मोदी और कार्नी की सोमवार को हुई मुलाकात इजराइल और अमेरिका के ईरान पर किए गए हमले की पृष्ठभूमि में हो रही। ऐसे में दोनों नेताओं से पश्चिम एशिया की समग्र स्थिति पर भी बातचीत के आसार हैं। इस संबंध में भी विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद जताई जा रही है।

पीएम मोदी के साथ इन मुद्दों पर होगी बात
माना जा रहा है कि भारत और कनाडा के बीच असैन्य परमाणु सहयोग की दिशा में कुछ प्रगति हो सकती है। भारत प्रस्तावित समझौते को अंतिम रूप देने के लिए उत्सुक है, जिससे उसे कनाडा से यूरेनियम आयात करने की अनुमति मिल सकेगी। दिल्ली के हैदराबाद हाउस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ पीएम मोदी ने ये मुलाकात की है।

कनाडा पीएम के भारत दौरे की बड़ी बातें
-कनाडाई पीएम कार्नी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी के साथ 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर शुक्रवार को मुंबई पहुंचे हैं।
-मुंबई में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वह सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे।
-राष्ट्रीय राजधानी के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से कनाडा पीएम कार्नी की मुलाकात हुई।
-पीएम कार्नी हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डेलीगेशन-लेवल की बातचीत।
-दोनों नेता के बीच नई दिल्ली में भारत-कनाडा सीईओ फोरम में शामिल होने के अलावा क्षेत्रीय और ग्लोबल डेवलपमेंट पर भी बात

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031