उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले में 20 आरोपितों की जमानत पर सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी

Share

रांची। उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 20 आरोपितों की जमानत याचिका पर बुधवार को अदालत में सुनवाई हुई। अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने मामले में केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी।

विद्यार्थियों ने बताया खुद को निर्दोष

इस मामले में आरोपित सुनील कुमार, किशोर कुमार, सन्नी राम, रविंद्र कुमार, दलील कुमार, शशिकांत, अभिषेक कुमार सहित अन्य ने रांची सिविल कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। सभी आरोपित छात्र हैं। उनकी ओर से दलील दी गई कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है और उन पर आपराधिक मुकदमा चलने से उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित होगा।

छापेमारी में बड़ा खुलासा

गौरतलब है कि 11 अप्रैल की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव स्थित एक अर्धनिर्मित भवन में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को रखा गया है। इसके बाद विशेष छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए वहां से 159 लोगों को पकड़ा था।

गैंग द्वारा कराया जा रहा था पेपर की तैयारी

पुलिस के अनुसार, इनमें 152 पुरुष और 7 महिला अभ्यर्थी शामिल थे, साथ ही पांच गैंग सरगना भी मौजूद थे। जांच में सामने आया कि अभ्यर्थियों को संभावित प्रश्नों के उत्तर रटवाए जा रहे थे। गैंग ने अभ्यर्थियों के मोबाइल और एडमिट कार्ड अपने पास रख लिए थे।

15 लाख में हुआ था सौदा

बताया गया कि इस रैकेट के तहत अभ्यर्थियों से 15-15 लाख रुपये में सौदा किया गया था। कुछ अभ्यर्थियों से बैंक चेक भी लिए गए थे। मामले में तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031