इंडोनेशिया के बाली में मयंक झा ने जीता सीएफ कैनगो फाइट नाइट-40 का मुकाबला, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दरभंगा और बिहार का नाम किया रोशन

Share

दरभंगा, 03 सितंबर। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित प्रतिष्ठित सीएफ कैनगो फाइट नाइट-40 प्रतियोगिता में दरभंगा के रामबाग निवासी मयंक झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से बिहार और दरभंगा का नाम अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर गौरवान्वित हुआ है।

कड़े मुकाबले में दिखाया शानदार खेल कौशल

मयंक झा रामबाग निवासी अमरकांत झा एवं वंदना झा के पुत्र हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के दौरान मयंक ने अपनी तकनीक, आत्मविश्वास और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

योग मुद्रा में मनाया जीत का जश्न

मुकाबला जीतने के बाद मयंक ने स्टेज पर योग मुद्रा में अपनी जीत का जश्न मनाया। उनका यह अनोखा अंदाज भी दर्शकों और खेलप्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

रामबाग से दरभंगा तक खुशी की लहर

मयंक की सफलता की खबर मिलते ही उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों के साथ रामबाग और पूरे दरभंगा में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि

मयंक की उपलब्धि पर दरभंगा राज के प्रबंधक पावन कुमार दत्ता, राजू मंडल, सुनील राय, सुशील कुमार सिंह, मनीष गिरी, अरुण शर्मा सहित शहर के कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर मयंक की सफलता दरभंगा के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और इससे खेल के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031