आईपीएल 2026: तिलक वर्मा की तूफानी शतक, गुजरात टाइटंस को 99 रन से रौंदा

Share

अहमदाबाद। लगातार चार हार के बाद मुंबई इंडियंस ने जोरदार वापसी करते हुए गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराकर सीजन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। मुकाबले में मुंबई ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया।

तिलक वर्मा का तूफानी शतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए। शुरुआत खराब रही और पावरप्ले में 48 रन तक 3 विकेट गिर गए।

इसके बाद तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में नाबाद 101 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। नमन धीर ने भी 45 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

गुजरात की गेंदबाजी फीकी

गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए, लेकिन अन्य गेंदबाज रन रोकने में सफल नहीं हो सके।

100 रन पर सिमटी गुजरात टीम

200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही। जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन को आउट कर झटका दिया।

पावरप्ले में टीम ने 45 रन तक 3 विकेट गंवा दिए, जिसमें जोस बटलर और कप्तान शुभमन गिल भी जल्दी आउट हो गए।

इसके बाद अश्विनी कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और गुजरात की पूरी टीम 15.5 ओवर में सिर्फ 100 रन पर सिमट गई।

अंक तालिका में मुंबई को फायदा

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है और उसके 4 अंक हो गए हैं। वहीं गुजरात टाइटंस हार के बावजूद छठे स्थान पर बनी हुई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930