Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अररिया में नियोजन मेला सफल, सैकड़ों युवाओं को मिला नौकरी का अवसर

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

अररिया। अररिया के संयुक्त श्रम भवन में जिला नियोजनालय के तत्वाधान में बुधवार को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन में किया गया।मेले का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाना रहा। नियोजन मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम विनोद दुहन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि नियोजन मेला युवाओं के लिए रोजगार प्राप्ति का एक सशक्त मंच बनकर उभर रहा है। इसके माध्यम से जिले के साथ-साथ पूरे बिहार में रोजगार के सैकड़ों अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त करें तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें। नियोजन मेला में जिला पदाधिकारी द्वारा स्टडी किट एवं कुशल युवा कार्यक्रम से संबन्धित प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया।

मौके पर सहायक निदेशक (नियोजन) अमित कुमार,श्रम अधीक्षक,प्राचार्य, महिला आईटीआई फारबिसगंज, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एवं प्रबंधक, जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नियोजन मेला में निजी सेक्टरों के कुल 18 नियोजकों ने लगभग 800 रिक्तियों के साथ भाग लिया। इस मेले में नियोजकों द्वारा कुल 1147 बायोडेटा प्राप्त किया गया, जिसमें से 326 अभ्यर्थियों का औपबंधिक रूप से चयन किया गया। साथ ही कुल 4 स्टालों द्वारा 371 अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया गया।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930