अब गरीब परिवार भी कर सकेंगे तीर्थ यात्रा: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए ₹8 करोड़ मंजूर

Share

रांची: झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत ₹8 करोड़ की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इस योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले परिवारों को धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा की सुविधा प्रदान करना है।

विशेष टूर पैकेज के तहत कराई जाएगी यात्रा

योजना के तहत लाभुकों को विशेष टूर पैकेज के माध्यम से झारखंड के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के साथ-साथ देश के अन्य महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इस योजना का संचालन झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के जरिए किया जाएगा।

8 करोड़ की राशि दो मदों में स्वीकृत

पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल ₹8 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें ₹4 करोड़ संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के लिए और ₹4 करोड़ जनजातीय क्षेत्र उपयोजना के तहत निर्धारित किए गए हैं।

वित्तीय अनुशासन पर जोर

सरकार के सचिव मुकेश कुमार द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि योजना के क्रियान्वयन में वित्तीय अनुशासन का सख्ती से पालन किया जाएगा। किसी भी स्थिति में अग्रिम भुगतान की अनुमति नहीं होगी और सभी खर्च निर्धारित नियमों के तहत ही किए जाएंगे।

हजारों गरीब परिवारों को मिलेगा लाभ

सरकार का मानना है कि इस योजना से ऐसे हजारों गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा, जो आर्थिक तंगी के कारण अब तक तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते थे। यह पहल न केवल धार्मिक आस्था को बढ़ावा देगी, बल्कि पर्यटन को भी प्रोत्साहित करेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031