Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अपहृत कैरव गांधी की रिहाई पर सियासत गरमाई, आदित्य साहू ने भाजपा को दिया श्रेय

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने जमशेदपुर के व्यवसायी पुत्र कैरव गांधी के सकुशल बरामदगी पर कहा कि यह सुखद खबर भाजपा के आंदोलन और दबाव का परिणाम है।

साहू ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,अर्जुन मुंडा,रघुवर दास,मधु कोड़ा,चंपई सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो,डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,विधायक पूर्णिमा साहू सहित जिलाध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का भी पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न घटे इसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अपहरण,फिरौती एवं भ्रष्टाचार का केन्द्र बना झारखंड

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की जिम्मेवारी है राज्य की जनता की सुरक्षा प्रदान करें। लेकिन जिस प्रकार से राज्य में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है, इससे पुलिस प्रशासन से जनता का भरोसा उठ रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य आज अपहरण,फिरौती,भ्रष्टाचार का केंद्र बनता जा रहा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राज्य सरकार की टूल बन गई है भ्रष्टाचार

उन्होंने कहा कि पार्टी के आंदोलन के बाद लगातार जिस प्रकार से राज्य के कई गरीब मां बाप के बच्चे घर लौटे यह पुलिस बिना आंदोलन के भी कर सकती थी लेकिन लगता है पुलिस अपनी जिम्मेवारी से भाग रही और अपना काम छोड़कर भ्रष्ट राज्य सरकार की टूल किट बन गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

साहू ने कहा कि अभी भी कई गरीब मां बाप अपने बच्चों की प्रतीक्षा कर रहे। लगभग 50 बच्चों की बरामदगी के बाद अन्य परिवारों को भी उम्मीद जगी है। पुलिस को उनके विश्वास पर खरा उतरना चाहिए।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930